:5::::: विकलांग जन नीति लागू करे सरकार

नि:शक्तों ने मांगों को लेकर दिया धरना फोटो फाइल:30एसआइएम:4-धरना पर बैठे नि:शक्त.प्रतिनिधिसिमडेगा. नगर परिषद कार्यालय के निकट विकलांग सेवा आश्रम के तत्वावधान में नि:शक्तों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष पीटर टेटे ने की. धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार को विकलांग जन नीति शीघ्र लागू […]
नि:शक्तों ने मांगों को लेकर दिया धरना फोटो फाइल:30एसआइएम:4-धरना पर बैठे नि:शक्त.प्रतिनिधिसिमडेगा. नगर परिषद कार्यालय के निकट विकलांग सेवा आश्रम के तत्वावधान में नि:शक्तों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष पीटर टेटे ने की. धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार को विकलांग जन नीति शीघ्र लागू करना चाहिए. साथ ही नि:शक्त आयुक्त की बहाली भी शीघ्र होनी चाहिए. ताकि नि:शक्तों की समस्याओं का समाधान तेजी के साथ हो सके. वक्ताओं ने कहा कि नि:शक्तों के समक्ष कई समस्याएं खड़ी हैं. जिसका समाधान नहीं हो पा रहा है. जिला स्तरीय पदाधिकारी नि:शक्तों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. केंद्र शासित राज्यों की तरह झारखंड के विकलांगों को भी सुविधा मिलनी चाहिए. धरना के दौरान मांगों से संबंधित डीसी एवं एसडीओ को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. धरना में प्रफुल कुमार टेटे, रूपनाथ मांझी, गजराज सिंह, जोहन बेक, जेवियर सोरेंग, छोटेलाल लोहरा, संतोष पाइक, लिविन सोरेंग, देवकरण ग्वाला, अंजनी कुमारी, वीरेंद साहू, अनिल सोरेंेग, सुखंती कुमारी, तिमोथी डंुगडंुग, शशि किरण, महिमा डंुगडंुग, फरजाना खातून, सुरजा किसान, रश्मि, सरिता कुजूर, नुवास टेटे, अर्पण लकड़ा, जेम्स कंडूलना, छोटू महतो, लवलीन डंुगडंुग, नूतन मिंज, विमला कुमारी, विकास केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




