पूर्व सैनिक मांग को लेकर एसडीओ से मिले

फोटो: 27 एसआईएम: 11- एसडीओ से वार्ता करते पूर्व सैनिक चंदन डे.सिमडेगा. पूर्व सैनिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व सैनिक चंदन डे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ दिलेश्वर महतो से मिले. एसडीओके समक्ष पूर्व सैनिकों ने विभिन्न मांगे रखी. जिसमें मुख्य रूप से एक समान पेंशन योजना लागू करने के साथ ही […]
फोटो: 27 एसआईएम: 11- एसडीओ से वार्ता करते पूर्व सैनिक चंदन डे.सिमडेगा. पूर्व सैनिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व सैनिक चंदन डे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ दिलेश्वर महतो से मिले. एसडीओके समक्ष पूर्व सैनिकों ने विभिन्न मांगे रखी. जिसमें मुख्य रूप से एक समान पेंशन योजना लागू करने के साथ ही पूर्व सैनिकों के आश्रितों के सम्मान को ध्यान में रखा जाये. बैंकों में पेंशन भुगतान के बाबत बैंकों में हेल्प सेंटर की व्यवस्था करायी जाये. पूर्व सैनिकों ने कहा कि बैंकों में लंबित छठे वेतनमान का समाधान किया जाये. चंदन डे ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आवंटन में पूर्व सैनिकों को भी हिस्सा दिया जाये. राष्ट्रीय अवसर पर पूर्व सैनिकों के बैठने के लिए एक तय स्थल की व्यवस्था होनी चाहिए. विभिन्न मागों के समर्थन में एसडीओ ने समाधान का आश्वासन दिया. यहां पर पूर्व सैनिक नोवेल डुंगडुंग, जेम्स विलुंग, विलास एक्का, नयमन बा, एन टेटे आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




