:5:::: आश्रित को मिली सहयोग राशि

फोटोफाइल:27एसआइएम:5-सहयोग राशि प्रदान करते मजदूर नेता.सिमडेगा. भंवरपानी भंडारटोली निवासी प्रदीप बरला की मौत 23 जून को विद्युत करंट की चपेट में आने से हो गयी थी. प्रदीप बाजारटोली में पावल बुढ़ के घर का हो रहे निर्माण कार्य में मजदूरी का काम कर रहा था. इसी क्रम में घर से उपर से गुजरी विद्युत तार […]
फोटोफाइल:27एसआइएम:5-सहयोग राशि प्रदान करते मजदूर नेता.सिमडेगा. भंवरपानी भंडारटोली निवासी प्रदीप बरला की मौत 23 जून को विद्युत करंट की चपेट में आने से हो गयी थी. प्रदीप बाजारटोली में पावल बुढ़ के घर का हो रहे निर्माण कार्य में मजदूरी का काम कर रहा था. इसी क्रम में घर से उपर से गुजरी विद्युत तार की चपेट में आ गया था. निर्माण कार्य जगदीश कच्छप द्वारा ठेके पर कराया जा रहा था. इधर मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने पीडि़त परिवार को काफी सहयोग किया. उन्होंने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक रूप से सहयोग किया. शनिवार को राजेश कुमार सिंह के पहल पर मकान निर्माता पावल बुढ़ एवं निर्माण कार्य के ठेकेदार जगदीश कच्छप द्वारा मृतक की पत्नी ज्योति बारला को दस-दस हजार रुपये दिये गये. कुल 20 हजार रुपये की राशि मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह, पावल बुढ़ व जगदीश कच्छप द्वारा मृतक की पत्नी के भंवरपानी भंडारटोली स्थित मकान पर जा कर प्रदान किया गया. इसके अलावा श्री सिंह ने अपनी ओर से भी मृतक के परिवार को एक पैकेट चावल उपलब्ध कराया. मौके पर मृतक की मां जसिंता बरला, वार्ड सदस्य राजेश डंुगडंुग, संतोष तिर्की, जोनसन बरला, तोबियस बिलुंग, जोसेफ केरकेट्टा, निरोज बरला आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




