धूंल फांक रहा है स्वास्थ्य बीमा कार्ड

Updated at : 28 May 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
धूंल फांक रहा है स्वास्थ्य बीमा कार्ड

कोलेबिरा. प्रखंड के कोलेबिरा पंचायत भवन परिसर पर सरकार द्वारा प्रख्ंाड के गरीबों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया लगभग 1000 से ज्यादा स्वास्थ्य बीमा कार्ड वितरण के अभाव में धूल चाट रहे हैं. प्रखंड के विभिन्न गांवों के लिए बनाया गया कार्ड इस परिसर में विगत पांच माह से पड़ा […]

विज्ञापन

कोलेबिरा. प्रखंड के कोलेबिरा पंचायत भवन परिसर पर सरकार द्वारा प्रख्ंाड के गरीबों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया लगभग 1000 से ज्यादा स्वास्थ्य बीमा कार्ड वितरण के अभाव में धूल चाट रहे हैं.

प्रखंड के विभिन्न गांवों के लिए बनाया गया कार्ड इस परिसर में विगत पांच माह से पड़ा हुआ है. इसकी कोई सुरक्षा नहीं है. आये दिन यहां आम ग्रामीणांे का आना-जाना लगा रहता है. कई बार तो आने-जानेवाले बच्चे एक दो कार्ड को उठा कर अपने खेलने की वस्तु समझ कर उसे ले भी जाते हैं. अगर समय सीमा के अंदर इस कार्ड को बांट दिया जाता तो कितने गरीबों का उद्धार हो जाता. हजारों रुपये खर्च कर सरकार ने इस कार्य को अंजाम दिया है, किंतु इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola