विद्युत ट्रांसफारमर जल गया

आग की चपेट में आने से एक ट्रक बचा फोटो: 27 एसआईएम: 2- धू-धू कर जलता ट्रांसफारमर.सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार स्थित गाड़ीखाना के पास मुख्य पथ पर लगा विद्युत ट्रांसफारमर धू-धू कर जल गया. आग की लपटे देख कर लोगों में भय व्याप्त हो गया. ट्रांसफारमर के आसपास के कई लोगों ने अपनी […]
आग की चपेट में आने से एक ट्रक बचा फोटो: 27 एसआईएम: 2- धू-धू कर जलता ट्रांसफारमर.सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार स्थित गाड़ीखाना के पास मुख्य पथ पर लगा विद्युत ट्रांसफारमर धू-धू कर जल गया. आग की लपटे देख कर लोगों में भय व्याप्त हो गया. ट्रांसफारमर के आसपास के कई लोगों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया था. ट्रांसफारमर से कुछ दिनों पहले से ही धूआं उठ रहा था. ट्रांसफारमर में तेल की कमी थी. इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया. ट्रांसफारमर में शॉट होने के कारण आग लग गयी. ट्रांसफारमर के निकट ही एक ट्रक खड़ी थी. ट्रक के तिरपाल में आग पकड़नी शुरू हो गयी थी. इसी दौरान गाड़ी के चालक ने गाड़ी को वहां से हटा दिया. ट्रांसफारमर के जलने से आसपास के इलाके में अंधेरा छा गया. आज मिल सकता है ट्रांसफारमर वार्ड नंबर 12 के वार्ड पार्षद के आग्रह पर विधायक विमला प्रधान ने इस समस्या के निदान के लिये गुमला विद्युत विभाग के एसी से बात की तथा तत्काल विद्युत ट्रांसफारमर मुहैया कराने को कहा. विधायक ने बताया कि गुमला से ट्रांसफारमर मिल जायेगा. इधर वार्ड नंबर 12 के वार्ड पार्षद के आग्रह पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता महादेव मुर्मू ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफारमर लाने की औपचारिकताएं पूरी कर ली है. 28 मई को गुमला स्टोर से विद्युत ट्रांसफारमर मिल जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




