ईश्वरीय प्रेम का अनुभव करें: फादर तोबियस

Updated at : 27 May 2015 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
ईश्वरीय प्रेम का अनुभव करें: फादर तोबियस

माता मरिया प्रोसेशन के उपलक्ष्य में विशेष मिस्सा अनुष्ठानसिमडेगा. सामटोली पल्ली अंतर्गत विभिन्न गांव में माता मरिया प्रोसेशन के उपलक्ष्य में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. निर्धारित कार्यक्रम के तहत तारापुर में पल्ली पुरोहित सह वीजी तोबियस केरकेट्टा, सामटोली में फादर राजन मिंज, खिजरी खास में फादर बर्बट कुजूर एवं आनंद नगर में […]

विज्ञापन

माता मरिया प्रोसेशन के उपलक्ष्य में विशेष मिस्सा अनुष्ठानसिमडेगा. सामटोली पल्ली अंतर्गत विभिन्न गांव में माता मरिया प्रोसेशन के उपलक्ष्य में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. निर्धारित कार्यक्रम के तहत तारापुर में पल्ली पुरोहित सह वीजी तोबियस केरकेट्टा, सामटोली में फादर राजन मिंज, खिजरी खास में फादर बर्बट कुजूर एवं आनंद नगर में फादर शैलेस केरकेट्टा ने मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया. तारापुर में आयोजित मिस्सा अनुष्ठान के दौरान फादर तोबियस केरकेट्टा ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वरीय प्रेम का अनुभव करें. प्रभु परमेश्वर का प्रेम सब से अलग है. कहा कि दुनिया की हर चीज ईश्वर की अनोखी सृष्टि है. सामटोली गोरेटो के निकट आयोजित मिस्सा अनुष्ठान के दौरान फादर राजन मिंज ने कहा कि माता मरिया सभी के लिये आदर्श हैं. हमें माता मरिया के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है. माता मरिया ने ईश्वर की इच्छा को पूरा करने में अपना पूर्ण योगदान दिया. इस अवसर पर विभिन्न गांव में नाटक का मंचन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपुस खेस, तिंतुस कुजूर, भलेरियन तिर्की, मंजुला बरला, सरपंच मोरिस खलखो, बसंत खेस, बिरसा खेस, मनोज एक्का, सुनील खेस, जोनसन मिंज, जैकी कुजूर, प्रेमा खलखो, अपोलिना किंडो, विनिता तिर्की, माग्रेट खलखो, सुनिता खेस, अन्ना मिंज, रीमा मिंज आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola