भोगता समाज कल्याण समिति की बैठक

Updated at : 06 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
भोगता समाज कल्याण समिति की बैठक

सिमडेगा. स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में अखिल भारतीय भोगता समाज जिला समिति की बैठक जगन्नाथ भोगता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नौ मई से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन की तैयारी की समीक्षा की गयी. अधिवेशन में मुख्य अतिथि ओडि़शा भोगता समाज के सभापति बंधु बिलहोर उपस्थित रहेंगे. अधिवेशन में झारखंड के अलावा ओडि़शा, […]

विज्ञापन

सिमडेगा. स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में अखिल भारतीय भोगता समाज जिला समिति की बैठक जगन्नाथ भोगता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नौ मई से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन की तैयारी की समीक्षा की गयी. अधिवेशन में मुख्य अतिथि ओडि़शा भोगता समाज के सभापति बंधु बिलहोर उपस्थित रहेंगे. अधिवेशन में झारखंड के अलावा ओडि़शा, छत्तीसगढ़ व अन्य क्षेत्रों के भोगता समाज के लोग भाग लेंगे. बैठक में अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए लोगों को जिम्मेवारी सौंपी गयी. बैठक में रामनाथ प्रधान, वेद प्रकाश, बसंत प्रधान, सुरजन प्रधान, रितेश प्रधान के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola