मजदूर दिवस पर रैली व सभा आज

प्रतिनिधि:मेदिनीनगरमजदूर दिवस पर विभिन्न संगठनों द्वारा शुक्रवार को रैली व सभा का आयोजन किया गया है. जिला स्कूल के मैदान से 10 बजे रैली निकाली जायेगी और साहित्य समाज के मैदान में सभा होगी. इसे सफल बनाने में झारखंड राज्य दिहाडी मजदूर यूनियन, इप्टा, झारखंड जनसंग्राम मोरचा, सीपीआई, सीपीआइएम, भाकपा माले, झारखंड नरेगा वाच, झारखंड […]
प्रतिनिधि:मेदिनीनगरमजदूर दिवस पर विभिन्न संगठनों द्वारा शुक्रवार को रैली व सभा का आयोजन किया गया है. जिला स्कूल के मैदान से 10 बजे रैली निकाली जायेगी और साहित्य समाज के मैदान में सभा होगी. इसे सफल बनाने में झारखंड राज्य दिहाडी मजदूर यूनियन, इप्टा, झारखंड जनसंग्राम मोरचा, सीपीआई, सीपीआइएम, भाकपा माले, झारखंड नरेगा वाच, झारखंड वनाधिकार मंच, जेसीडीआर, राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान,भोजन का अधिकार अभियान, झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के लोग सक्रिय हैं.खाद्य सामग्री का वितरण आजमेदिनीनगर. अब्दुल हमीद खां मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा खाद्य सामग्री वितरित की जायेगी. शुक्रवार को सदर अस्पताल के पास मरीजों के बीच सुबह 9.30 बजे से वितरण किया जायेगा. इसकी जानकारी ट्रस्ट के चेयरमैन साजिद अहमद खान ने दी. उन्होंने बताया कि स्वर्गीय हमीद खां के पुण्यतिथि के अवसर पर इसका आयोजन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




