सिमडेगा में छात्र से सामूहिक दुष्कर्म
Updated at : 30 Apr 2015 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : सिमडेगा में सदर थाना क्षेत्र के बंगरू बड़ाइकटोली में नाबालिग छात्र से गैंग रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. छात्र अपने मौसा के घर रह कर स्कूल में पढ़ाई करती है. वह नौवीं क्लास में है. बताया जाता है कि मंगलवार […]
विज्ञापन
सिमडेगा : सिमडेगा में सदर थाना क्षेत्र के बंगरू बड़ाइकटोली में नाबालिग छात्र से गैंग रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. छात्र अपने मौसा के घर रह कर स्कूल में पढ़ाई करती है. वह नौवीं क्लास में है.
बताया जाता है कि मंगलवार रात को उसके मौसेरे भाई की शादी थी. बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे वह शौच के लिए घर से निकली थी. आरोप है कि इसी दौरान शत्रुघ्न राम व कुणाल राम (दोनों शिव नगर, खूंटीटोली) व पवन नायक (पतराटोल, भुकुमुंडा) ने उसे पकड़ लिया.
उसे जबरन बगीचे में ले गये और उसके साथ गैंग रेप किया. बाद में किसी को बताने पर गोली मार देने की धमकी देकर सभी चले गये. शत्रुघ्न राम और कुणाल राम छात्र के रिश्ते में क्रमश: मौसेरे और ममेरे भाई लगते हैं. छात्र गंभीर हालात में किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की सूचना दी. परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. छात्र को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




