बकरी चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ठेठइटांगर(सिमडेगा) : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के गुडबहार पंचायत के डांगटोली में बकरी चोरी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक गुडबहार निवासी हरदुगन डांग अपने घर के पास थे. इसी क्रम में एक पिकअप वैन से दो व्यक्ति वहां पहुंचे और पास में में चर रहे बकरी को […]
विज्ञापन
ठेठइटांगर(सिमडेगा) : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के गुडबहार पंचायत के डांगटोली में बकरी चोरी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक गुडबहार निवासी हरदुगन डांग अपने घर के पास थे. इसी क्रम में एक पिकअप वैन से दो व्यक्ति वहां पहुंचे और पास में में चर रहे बकरी को उठा कर पिकअप में डालने का प्रयास करने लगे.
बकरी के मालिक हदुगन डांग ने हल्ला मचाया. हल्ला सुन कर ग्रामीण जमा हो गये और ओड़िशा के पुतरा थाना के खटकुलबहार निवासी मो सद्दाम को धर दबोचा. दूसरा व्यक्ति पिकअप लेकर भागने में सफल रहा. ग्रामीणों ने मो सद्दाम को पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में थाना में मामला दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










