नहीं लगा है एवीए स्विच

Updated at : 07 Apr 2015 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं लगा है एवीए स्विच

शहरी क्षेत्र में लगा है कुल 80 विद्युत ट्रांसफारमर किसी भी ट्रांसफारमर में फ्यूज भी उड़ता है तो कटती है पूरे शहर की बिजली मामूली खर्च से जनता को मिल सकती है इस पीड़ा से मुक्ति उक्त समस्या से जनता बेहाल है, सिर्फ एक पहल की जरूरत है रविकांत साहू सिमडेगा : शहरी क्षेत्र में […]

विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में लगा है कुल 80 विद्युत ट्रांसफारमर
किसी भी ट्रांसफारमर में फ्यूज भी उड़ता है तो कटती है पूरे शहर की बिजली
मामूली खर्च से जनता को मिल सकती है इस पीड़ा
से मुक्ति
उक्त समस्या से जनता बेहाल है, सिर्फ एक पहल की जरूरत है
रविकांत साहू
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र में एक ज्वलंत समस्या है वह है अनियमित बिजली का. गरमी शुरू होते ही उक्त समस्या सिर चढ़ कर बोलने लगा है. पूरे शहरी क्षेत्र में कुल 80 विद्युत ट्रांसफारमर लगा हुआ है. किंतु किसी भी ट्रांसफारमर में एवीए स्विच नहीं है.
एवीए स्विच ट्रांसफारमर से लाइन काटने का डिवाइस है. शहरी क्षेत्र के किसी भी कोने में लगे विद्युत ट्रांसफारमर में अगर फ्यूज भी कट जाता है तो पूरे शहर की बिजली काट दी जाती है. उसके बाद फ्यूज को बांधा जाता है, तब बिजली आपूर्ति बहाल की जाती है. इसी प्रकार दिन भर में कहीं न कहीं किसी प्रकार से फॉल्ट होता रहता है तथा पूरे शहरी क्षेत्र में बिजली काटने का सिलसिला जारी रहता है. यह समस्या आज की नहीं है. लगभग पांच वर्षों से भी ज्यादा समय से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं.
हो रहा है नुकसान
ट्रांसफारमरों में एवीए स्विच नहीं रहने के कारण एक ओर फ्रेंचाइजी को नुकसान हो रहा है. वहीं दूसरी ओर विद्युत उपभोक्ताओं को भी नुकसान हो रहा है. अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण विद्युत आधारित व्यवसायी प्रभावित हो रहे हैं. नियमित बिजली नहीं मिलने के कारण उन्हें जेनेरेटर चलाना पड़ रहा है.
सांसद व विधायक ध्यान नहीं देते
क्षेत्र के सांसद कड़िया मुंडा तथा विधायक विमला प्रधान इस समस्या की ओर ध्यान दें तो तत्काल समस्या से लोगों को निजात मिल सकती है. उत्तम क्वालिटी का एक एवीए स्विच की कीमत लगभग 25 हजार रुपये है. पूरे शहरी क्षेत्र में कुल 80 विद्युत ट्रांसफारमर है. ऐसे में कुल 20 लाख की लागत से 80 एवीए स्विच खरीद कर ट्रांसफारमरों में लगाया जा सकता है. उक्त राशि विधायक तथा सांसद मद से भी दिया जा सकता है.
बिजली विभाग के पासहै कमी
बिजली विभाग के पास कुछ नहीं है. जेइ का कहना है कि उक्त समस्या पूरे राज्य की है. बिजली बोर्ड के भंडार में स्विच नहीं है. विभाग में विद्युत पोल तथा तार का भी अभाव है. मेंटेनेंस के लिये इंस्यूलेटर तथा विद्युत पोल
कहीं-कहीं से उखाड़ कर लाया जा रहा है. तब जाकर मेंटेनेंस का काम चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola