भाजपाइयों ने किया मंत्री का स्वागत

सिमडेगा. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ मुंडा के सिमडेगा आगमन पर सर्किट हाउस में विधायक विमला प्रधान एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने मंत्री को माला पहनाया. इस अवसर पर मंत्री श्री मुंडा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में संगठन पर चर्चा की तथा पार्टी संगठन को और भी मजबूत […]
सिमडेगा. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ मुंडा के सिमडेगा आगमन पर सर्किट हाउस में विधायक विमला प्रधान एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने मंत्री को माला पहनाया. इस अवसर पर मंत्री श्री मुंडा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में संगठन पर चर्चा की तथा पार्टी संगठन को और भी मजबूत बनाने पर बल दिया. साथ ही सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. श्री मुंडा ने कहा कि जिन्हें सदस्यता प्रभारी बनाया गया है, वह अपने कार्य का निर्वहन सही ढंग से करें. मौके पर जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, फूलसंुदरी देवी, संतोष देवी, सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार श्रीवास्तव, दीपक पूरी, लक्ष्मण बड़ाइक, संजीत यादव, अनूप प्रसाद, ओमप्रकाश साहू, श्यामलाल शर्मा, दुर्गा प्रसाद, संजय शर्मा, राजेश सिंह, दुर्गविजय सिंह देव, मंजूर आलम, कोदेंश्वर राम, रामजमनी प्रधान, दीपेश निराला, लक्ष्मी मुखिया, सुमंत शर्मा, नंदनी दास, सुशीला देवी, रजनी कुमारी, कमला कुमारी, घनश्याम केसरी, कृष्णा ठाकुर, विरेंद्र पंडा, कृष्णा कोटवार, किशोरी साव, हीरा राम, नंदलाल बड़ाइक, सुखलाल बड़ाइक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




