शिविर में विकलांगों की जांच की गयी

फोटो: 4 एसआईएम:1- शिविर में विकलांगों की जांच करते चिकित्सक.सिमडेगा. कुरडेग प्रखंड के कुटमाकच्छार तथा बड़की बिउरा में विकलांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में उपस्थित डॉ केडी चौधरी, डॉ आंदन खाखा ने लोगों के विकलांगता की जांच की. दंडाधिकारी नंदनी भी मौजूद थे. शिविर में 24 लोगों के विकलांगता की जांच की […]
फोटो: 4 एसआईएम:1- शिविर में विकलांगों की जांच करते चिकित्सक.सिमडेगा. कुरडेग प्रखंड के कुटमाकच्छार तथा बड़की बिउरा में विकलांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में उपस्थित डॉ केडी चौधरी, डॉ आंदन खाखा ने लोगों के विकलांगता की जांच की. दंडाधिकारी नंदनी भी मौजूद थे. शिविर में 24 लोगों के विकलांगता की जांच की गयी. जांच में 14 लोगों में 40 प्रतिशत तथा सभी में 40 प्रतिशत से भी अधिक विकलांगता पाया गया. यहां पर में मुख्य रूप से एएनएम सरिता मिंज, पंचायत सेवक लालमन गोप के अलावा अन्य लोगों ने सराहनीय भूमिका निभायी. इस अवसर पर मुखिया विमला देवी भी उपस्थित थी. इधर आज बड़कीबिउरा में भी विकलांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. यहां पर 10 लोग ही जांच कराने के लिये आये. जांच के क्रम में छह लोग शारीरिक रूप से विकलांग पाये गये. दो मानसिक रूप से तथा दो गूंगा व बहरा पाये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




