सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Updated at : 20 Feb 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत

जलडेगा(सिमडेगा) : जलडेगा थाना क्षेत्र के कोनमेरला स्थित महावीर चौक के निकट सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक चतरा निवासी 45 वर्षीय श्रद्धानंद पांडेय डुमराबेड़ा निवासी गुरुवार की रात लगभग साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे. इस क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर […]

विज्ञापन

जलडेगा(सिमडेगा) : जलडेगा थाना क्षेत्र के कोनमेरला स्थित महावीर चौक के निकट सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक चतरा निवासी 45 वर्षीय श्रद्धानंद पांडेय डुमराबेड़ा निवासी गुरुवार की रात लगभग साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे. इस क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे अपने चपेट में ले लिया.

घटना में श्रद्धानंद पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के मदद से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से उसके परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए राउरकेला ले जाया जा रहा था. किंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. ट्रैक्टर चालक घटना के बाद से ही फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola