मकर संक्रांति पर निकाली गयी रथ यात्रा

मकर संक्रांति पर निकाली गयी रथ यात्रा
जलडेगा. प्रखंड के परबा में मकर संक्रांति पर्व पर रथयात्रा निकाली गयी. श्री जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकाली गयी. इससे पूर्व पुजारी युगल किशोर नाथ द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र तथा बहन सुभद्रा के विग्रहों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद हरि बोल, जय जगन्नाथ के जयघोष व गाजे बाजे के साथ भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रहों को रथ पर विराजमान कर रथयात्रा निकाली गयी. इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किये व प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर परबा, मगंसपुर, जुनाडीह, कौवादरहा, हुटुटुवा समेत कई कीर्तन मंडलियां भी रथयात्रा में शामिल हुईं. मौके पर विवश कुमार नाथ, शानु नाथ, बिदन सिंह, कीर्तन मांझी, दिनेश साहू, मुखिया विमला देवी, अनिता देवी, हरिहर प्रधान, बलिराम गंझू, सदानंद बड़ाइक, विवेक नाथ, भाजु मांझी, दशरथ नाग उपस्थित थे.
अलींगुड़ जतराटोंगरी मेला लगाया गया
बोलबा. प्रखंड के प्रसिद्ध अलींगुड़ जतराटोंगरी मेला लगाया गया. मेला नागपुरी संस्कृति, संगीत व परंपरा के प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना रहा. मेला स्थल पर सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चली. मेले में झारखंड, छत्तीसगढ़ व बिहार से आये प्रसिद्ध नागपुरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. गायन व नृत्य प्रस्तुतियों में केशो देवी, सुहाना देवी, प्रीति मेहर, लक्ष्मण सिंह, अनीश मोहली, डांसर मनीषा रानी एवं राधा रानी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलबा थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू एवं सर्किल इंस्पेक्टर पूरे दल-बल के साथ उपस्थित रहे. आयोजन समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, सचिव दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष पारस सिंह, उपाध्यक्ष भारत सिंह एवं संरक्षक मंडल के सदस्यों की देख-रेख में मेला का सफल आयोजन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




