गला रेत कर पति पत्नी की हत्या

Updated at : 26 Jan 2015 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
गला रेत कर पति पत्नी की हत्या

सिमडेगा/ठेठईटांगर : गला रेत कर पति-पत्नी की हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी. घटना ठेठईटांगर थाना क्षेत्र बांसपहाड़ मुरेल के खेत में घटी. घटना शनिवार की रात को घटी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बांसपहाड़ बैरटोली निवासी प्रकाश बा (55) व सुशीला बा (50) दोनों पति-पत्नी का शव रविवार को मुरेल के […]

विज्ञापन
सिमडेगा/ठेठईटांगर : गला रेत कर पति-पत्नी की हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी. घटना ठेठईटांगर थाना क्षेत्र बांसपहाड़ मुरेल के खेत में घटी. घटना शनिवार की रात को घटी.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बांसपहाड़ बैरटोली निवासी प्रकाश बा (55) व सुशीला बा (50) दोनों पति-पत्नी का शव रविवार को मुरेल के खेत से बरामद किया. अज्ञात अपराधियों ने दोनों पति-पत्नी को घर से थोड़ी दूरी पर लाकर बेरहमी से दोनों का गला रेत कर हत्या कर दी. मृतक का घर जंगल के एकांत में है.
उसके परिजन बाहर रहते हैं. सूचना मिलते ही एसपी राजीव रंजन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये. घटना की सूचना मुखिया विक्टोरिया कुल्लू ने थाना को दी. एसपी ने घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की. घटनास्थल पर नियेल तिर्की भी मौजूद थे. एसपी ने बताया कि हत्या के मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola