एक को गोली मारी
Updated at : 13 Jan 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : अपराधियों ने ट्रांसमिशन लाइन का काम कर रहे कंपनी के कर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया. घटना के पीछे लेवी का मामला बताया गया है. घटना रविवार की रात लगभग 11. 30 बजे के करीब हलवाई पुल के पास घटी. घटना की सूचना मिलने पर सोमवार को एसपी राजीव रंजन सिंह […]
विज्ञापन
सिमडेगा : अपराधियों ने ट्रांसमिशन लाइन का काम कर रहे कंपनी के कर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया. घटना के पीछे लेवी का मामला बताया गया है. घटना रविवार की रात लगभग 11. 30 बजे के करीब हलवाई पुल के पास घटी.
घटना की सूचना मिलने पर सोमवार को एसपी राजीव रंजन सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. उपस्थित कर्मियों से घटना के बारे में जानकारी ली. एसपी के साथ इंस्पेक्टर सरोज श्रीवास्तव, थाना प्रभारी अरुण महथा भी थे. इंस्पेक्टर सरोज श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के पीछे लेवा का मामला हो सकता है.
उन्होंने बताया कि ट्रांसमिशन लाइन का काम कर रहे कंपनी के मालिक को बबलू से बात करने को कहा गया था. किंतु कंपनी के मालिक ने बबलू से बात नहीं की. रविवार को मोटरसाईकल में सवार तीन लोग हलवाई पुल के पास कैंप कर रहे कंपनी के लोगों के पास पहुंचे. वहां पर उपस्थित कंपनी के एक कर्मी विभु लाल टूडु को गोली मार कर फरार हो गये. घटना में घायल विभु लाल टूडु का इलाज बीरू स्थित शांति भवन मेडिकल सेंटर में चल रहा है.
उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी है. इधर घटना के बाद से काम बंद हो गया है. सदर थाना में अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ से बेड़ो तक ट्रांसमिशन लाइन का काम चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




