श्रीनगर से चोरी सामान कोलेबिरा में बरामद

Updated at : 09 Jan 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीनगर से चोरी सामान कोलेबिरा में बरामद

कोलेबिरा : जम्मू कश्मीर मे हुई चोरी का सामान कोलेबिरा मंे बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार श्रीनगर राजपुरा निवासी गुलाम नबी खान के घर से 17 दिसंबर को उनके घर मे काम करने वाला नवाटोली पंचायत अंतर्गत मचका छपरीडीपा निवासी मनोज मुंडा (पिता- नमन मुंडा) लगभग आठ लाख की लागत का जेवरात व दो […]

विज्ञापन

कोलेबिरा : जम्मू कश्मीर मे हुई चोरी का सामान कोलेबिरा मंे बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार श्रीनगर राजपुरा निवासी गुलाम नबी खान के घर से 17 दिसंबर को उनके घर मे काम करने वाला नवाटोली पंचायत अंतर्गत मचका छपरीडीपा निवासी मनोज मुंडा (पिता- नमन मुंडा) लगभग आठ लाख की लागत का जेवरात व दो लाख नगद चोरी कर फरार हो गया था.

श्रीनगर पुलिस छानबीन करते हुए कोलेबिरा पहुंची तथा कोलेबिरा पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद प्रशिक्षु डीएसपी चंदन कुमार वत्स, एएसआइ एम हक द्वारा आरोपी को कोलबिरा प्रखंड कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही चोरी के सामान आरोपी के घर से बरामद किया.आरोपी द्वारा कोलेबिरा पुलिस को दिए गये बयान मे बताया कि दो लाख नगद में से एक लाख वह स्वयं खर्च कर चुका है और एक लाख नगद व तीन सोने की अगुंठी दिल्ली में अपने दोस्त के पास रख दिया है. इधर, राजपुरा पुलिस के एएसआइ अब्दुल हमीद व सिपाही जावेद द्वारा आरोपी मनोज मुंडा को अपने साथ श्रीनगर राजपुरा ले जाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola