कोलेबिरा में पारी आठ डिग्री पर पहुंचा

ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ीकोलेबिरा. प्रखंड मंे आज न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर पहुंच गया. ठंड से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिछले 31 दिसंबर से मौसम खराब रहने की वजह से कोलेबिरा का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. दो एवं तीन जनवरी को हुई लगातार बारिश से तापमान […]
ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ीकोलेबिरा. प्रखंड मंे आज न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर पहुंच गया. ठंड से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिछले 31 दिसंबर से मौसम खराब रहने की वजह से कोलेबिरा का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. दो एवं तीन जनवरी को हुई लगातार बारिश से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. चार जनवरी को कोलेबिरा का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान गिरने की वजह से ठंड काफी बढ़ गयी है संध्या होते ही प्रखंड के मुख्य चौक-चौराहांे में सन्नाटा छा जाता है. लोग ऐसे मौसम में अपने घरो में ही रहना बेहतर समझ रहे हैं. ग्रामीणों ने मुख्य चौक-चौराहों में प्रशासन से अलाव की व्यवस्था की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




