एनोस को बेवजह फंसाया गया

Updated at : 04 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
एनोस को बेवजह फंसाया गया

झारखंड पार्टी ने निकाला मशाल जुलूसफोटो फाइल:4एसआइएम:12-जुलूस में शामिल कार्यकर्ता.सिमडेगा. झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक एनोस एक्का को जेल भेजे जाने एवं उन पर कई मुकदमे दर्ज किये जाने के विरोध में झापा कार्यकर्ताओं ने रविवार को मशाल जुलूस निकाला. जुलूस की शुरूआत गांधी मैदान के आवास से की गयी. जुलूस का नेतृत्व […]

विज्ञापन

झारखंड पार्टी ने निकाला मशाल जुलूसफोटो फाइल:4एसआइएम:12-जुलूस में शामिल कार्यकर्ता.सिमडेगा. झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक एनोस एक्का को जेल भेजे जाने एवं उन पर कई मुकदमे दर्ज किये जाने के विरोध में झापा कार्यकर्ताओं ने रविवार को मशाल जुलूस निकाला. जुलूस की शुरूआत गांधी मैदान के आवास से की गयी. जुलूस का नेतृत्व केंद्रीय महासचिव अशोक कुमार भगत कर रहे थे. जुलूस में शामिल लोग मुख्य पथ से होते हुए महावीर चौक पहंुचे. इस दौरान कार्यकर्ता पुलिस के विरोध में नारेबाजी भी कर रहे थे. महावीर चौक पर मशाल जुलूस का समापन किया गया. इस दौरान केंद्रीय महासचिव अशोक कुमार भगत ने कहा कि विधायक एनोस एक्का को बेवजह फंसाया जा रहा है. एक साजिश के तहत उन्हें जेल भेजा गया है. पुलिस मनमाने ढंग से एनोस एक्का को प्रताडि़त कर रही है. कहा कि झारखंड पार्टी चरबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी. मौके पर जिला अध्यक्ष मतियस बागे, बिरसा मांझी, राजु शर्मा, पवन जैन, ओलिवर लकड़ा, अरविंद सोरेंग, अजीमुल्ला अंसारी, प्रदीप केसरी, प्रिंस, ओम प्रकाश अग्रवाल, नोमिता बा, अनिता बा, रेमोन बा, विजय प्रसाद, राधेश्याम प्रसाद, अमन खेस, रूबेन डांग आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola