दलाल के चंगुल से छुड़ा कर दिल्ली से युवती को लाया गया

सिमडेगा. चार साल पूर्व दलाल द्वारा बहला-फुसला कर दिल्ली ले जायी गयी युवती को सिमडेगा पुलिस के सहयोग से वापस लाया गया. उक्त जानकारी डीएसपी निखिलानंद दास ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी. उन्हांेने बताया कि कुरडेग थाना क्षेत्र के बड़कीबिउरा निवासी एक युवती को खिंडा निवासी वासुदेव महतो एवं कोलेबिरा निवासी निर्मल महतो ने […]
सिमडेगा. चार साल पूर्व दलाल द्वारा बहला-फुसला कर दिल्ली ले जायी गयी युवती को सिमडेगा पुलिस के सहयोग से वापस लाया गया. उक्त जानकारी डीएसपी निखिलानंद दास ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी. उन्हांेने बताया कि कुरडेग थाना क्षेत्र के बड़कीबिउरा निवासी एक युवती को खिंडा निवासी वासुदेव महतो एवं कोलेबिरा निवासी निर्मल महतो ने चार साल पूर्व काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले गया था. दिल्ली ले जाकर युवती को एक प्लेसमेंट कंपनी के हवाले कर दिया.
प्लेसमेंट द्वारा राजन कपूर नामक व्यक्ति के घर में दाई के काम पर लगा दिया गया. पिछले चार साल से युवती का कोई अता-पता नहीं थी. परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया.
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गयी. पुलिस के एक टीम को दिल्ली भेजा गया. टीम ने प्लेसमेंट कार्यालय से संपर्क किया तथा युवती को ढूंढ़ कर सिमडेगा लाया. डीएसपी श्री दास ने बताया कि युवती को परिजनों को सौंप दिया गया है तथा दलाल की गिरफ्तारी के लिये पुलिस प्रयास कर रही है. दिल्ली जानेवाली टीम में एएचटीयू प्रभारी एसआइ रामाशीष शर्मा, एएसआइ पंचलाल राम व तीन महिला पुलिस कांस्टेबल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




