लीड :5:::: अपह्रत चिकित्सक का शव बरामद

Updated at : 03 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
लीड :5::::  अपह्रत चिकित्सक का शव बरामद

अपहरण के दस दिन बाद मिला शवपीएलएफआइ ने किया था अपहरणप्रतिनिधिबानो(सिमडेगा). बानो थाना क्षेत्र के गटीबांधु गांव से उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ ने एक ग्रामीण चिकित्सक डॉ दाउद सुरीन का अपहरण दस दिन पूर्व 24 दिसंबर की रात्रि में कर लिया था. शनिवार को उसका शव कोयल नदी के निकट परवां घाघ स्थित जंगल से पुलिस […]

विज्ञापन

अपहरण के दस दिन बाद मिला शवपीएलएफआइ ने किया था अपहरणप्रतिनिधिबानो(सिमडेगा). बानो थाना क्षेत्र के गटीबांधु गांव से उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ ने एक ग्रामीण चिकित्सक डॉ दाउद सुरीन का अपहरण दस दिन पूर्व 24 दिसंबर की रात्रि में कर लिया था. शनिवार को उसका शव कोयल नदी के निकट परवां घाघ स्थित जंगल से पुलिस ने बरामद किया. पुलिस पिछले दस दिनों से जंगलों की खाक छान रही थी. अंतत: पुलिस को सफलता मिली. शव काफी क्षत-विक्षत हालत में है. मृतक के सिर को पत्थर से कुचल कर हत्या की गयी है. मालूम हो कि गटीबांधु निवासी ग्रामीण चिकित्सक डॉ दाउद सुरीन 24 दिसंबर की रात्रि अपने घर में थे. इसी क्रम में अर्द्धरात्रि में पीएलएफआइ के सदस्य हथियार से लैस होकर उनके घर पहंुचे तथा चिकित्सक का अपहरण कर अपने साथ ले गये. हालांकि अब तक पीएलएफआइ ने इस घटना की जिम्मेवारी नहीं ली है. किंतु ग्रामीणों के मुताबिक घटना के दिन 15-20 की संख्या में वर्दीधारी हथियार से लैस अपराधी आये थे तथा चिकित्सक को मारते पीटते अपने साथ ले गये थे. पत्नी का कोई अता-पता नहीं घटना के बाद से ही उसकी पत्नी व बच्चे घर छोड़ कर कहीं चले गये थे. पत्नी का अब तक कोई अता-पता नहीं है. पुलिस पत्नी को ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है. किंतु उसका भी कोई सुराग नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola