पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में हुई अपराध समीक्षा बैठक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिमडेगा : पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर श्री श्रीवास्तव ने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने व फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. उन्होंने […]
विज्ञापन
सिमडेगा : पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर श्री श्रीवास्तव ने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने व फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलायें.
साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें. उन्होंने कहा कि जनता के साथ कुशल व्यवहार करें, ताकि जनता का सहयोग पुलिस को मिल सकें. बैठक में सभी थाना प्रभारियों ने एक माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में सिमडेगा थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा, ठेठइटांगर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, केरसइ थाना प्रभारी अशरफी पासवान, कुरडेग थाना प्रभारी इमानुएल टोपनो, महिला थाना प्रभारी आरके कुजूर के अलावा अन्य थाना प्रभारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










