एनोस पर अत्याचार कर रही पुलिस: अशोक

Updated at : 02 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
एनोस पर अत्याचार कर रही पुलिस: अशोक

सिमडेगा. झारखंड पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने कहा है कि झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक एनोस एक्का व झापा कार्यकर्ताओं पर पुलिस अत्याचार कर रही है. एक साजिश के तहत श्री एक्का को फंसाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस जिस तरह विधायक एनोस का […]

विज्ञापन

सिमडेगा. झारखंड पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने कहा है कि झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक एनोस एक्का व झापा कार्यकर्ताओं पर पुलिस अत्याचार कर रही है. एक साजिश के तहत श्री एक्का को फंसाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस जिस तरह विधायक एनोस का नाम जोड़ कर मुकदमा दर्ज कर रही है. वह दुर्भाग्यपूर्ण है. लोकतंत्र में पुलिस द्वारा तानाशाह रवैया अपनाया जा रहा है. श्री भगत ने कहा कि झारखंड पार्टी ने विषम परिस्थितियों में भी धैर्य रख कर कानून का साथ दिया है. किंतु अब झारखंड पार्टी चुप नहीं बैठेगी. झापा पूरे मामले को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी. उल्लेखनीय है कि इन दिनों विधायक एनोस एक्का जेल में है व उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola