विधायक एनोस की थी गाड़ी, मामला दर्ज

Updated at : 01 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक एनोस की थी गाड़ी, मामला दर्ज

सिमडेगा. गाड़ी से बंदूक बनाने का सामान मिलने का मामला- कोलेबिरा विधायक पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप-30 दिसंबर को एनोस से जेल में मिले थे पकड़े गये अपराधी- सुजीतनाथ, पीएलएफआइ कमांडर समीरजी पर भी एफआइआरप्रतिनिधि, सिमडेगापुलिस ने कोलेबिरा विधायक व झारखंड पार्टी के नेता एनोस एक्का पर अपराधियों को संरक्षण देने का मामला […]

विज्ञापन

सिमडेगा. गाड़ी से बंदूक बनाने का सामान मिलने का मामला- कोलेबिरा विधायक पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप-30 दिसंबर को एनोस से जेल में मिले थे पकड़े गये अपराधी- सुजीतनाथ, पीएलएफआइ कमांडर समीरजी पर भी एफआइआरप्रतिनिधि, सिमडेगापुलिस ने कोलेबिरा विधायक व झारखंड पार्टी के नेता एनोस एक्का पर अपराधियों को संरक्षण देने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने टुकुपानी लाइन होटल के पास से विधायक प्रतिनिधि द्वारा उपयोग की जानेवाली गाड़ी से बंदूक बनाने का सामान और लेवी के 2.16 लाख रुपये बरामद किये थे. तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था. पुलिस के मुताबिक, पकड़े गये अपराधी 30 दिसंबर को एनोस एक्का से जेल में मिले थे. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि जब्त की गयी स्कारपियो गाड़ी विधायक एनोस एक्का की है. वर्तमान में उसका उपयोग विधायक प्रतिनिधि सुजीतनाथ द्वारा किया जा रहा था.ठेठईटांगर थाना में मामला दर्ज एसपी श्री सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किये गये ओड़गा निवासी किसुन उर्फ रामकिसुन व अरिन्यूस खेस दोनों ओड़गा निवासी 30 दिसंबर को सिमडेगा मंडल कारा में बंद विधायक एनोस एक्का से मिले थे. पकड़े गये दोनों अपराधियों के हाथ में जेल में लगा मोहर भी देखा गया. इसलिए अपराधियों को संरक्षण देने के मामले में विधायक एनोस एक्का को भी आरोपी बनाया गया है. एनोस के खिलाफ ठेठईटांगर थाना में मामला दर्ज किया गया है. किसुन उर्फ रामकिसुन, एरेन्यूस खेस, सुजीतनाथ, दिनेश मांझी (सभी ओड़गा निवासी), विजय विश्वकर्मा, चूहा वर्णवाल (दोनों हिल्सा, नालंदा निवासी) व पीएलएफआइ के जोनल कमांडर पोतरो उर्फ समीरजी के खिलाफ भी ठेठईटांगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola