दो साल से ट्रांसफारमर खराब अंधेरे में हैं लोग

सिमडेगा. सदर प्रखंड के सनसेवई बंधाटोली में लगा विद्युत ट्रांसफारमर पिछले दो साल से खराब है. इससे बंधाटोली व भदराटोली के लोग दो साल से अंधेरे में हैं. ग्रामीणों ने कई बार विभाग व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया. किंतु नतीजा सिफर निकला. ग्रामीण थक हार कर बैठ गये हैं. ट्रांसफारमर नहीं लगने से ग्रामीणों […]
सिमडेगा. सदर प्रखंड के सनसेवई बंधाटोली में लगा विद्युत ट्रांसफारमर पिछले दो साल से खराब है. इससे बंधाटोली व भदराटोली के लोग दो साल से अंधेरे में हैं. ग्रामीणों ने कई बार विभाग व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया. किंतु नतीजा सिफर निकला. ग्रामीण थक हार कर बैठ गये हैं. ट्रांसफारमर नहीं लगने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति काफी आक्रोश है. गांव के ही सेराफिना बाड़ा का कहना है कि विद्युत ट्रांसफारमर जल जाने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
बिजली के सामानों का उपभोग यहां के ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं. कई बाद विभाग से मांग की गयी. किंतु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. विपिन बाड़ा ने कहा कि बिजली नहीं रहने के कारण मोबाइल चार्ज भी नहीं कर पा रहे हैं.
मोबाइल चार्ज कराने के लिये पांच किलोमीटर सेवई जाना पड़ता है. जोसेफ बाड़ा कहते हैं विभाग व जनप्रतिनिधियों द्वारा इस गांव को उपेक्षित किया जा रहा है. पिछले दो साल से हम अंधेरे में हैं, किंतु इस ओर किसी का ध्यान नहीं है. सिलवेस्टर बाड़ा, फुलमनी बाड़ा, राजेंद्र बाड़ा, सुनील बाड़ा, विलसन एक्का, इसहाक बाड़ा, सचिन बेहरा, इलियाजर बाड़ा, बसंत बाड़ा,मरियानुस बाड़ा, निर्मला बाड़ा, लोदो लोहरा आदि ग्रामीणों का कहना है कि हमारी समस्याओं की ओर किसी का ध्यान नहीं. हम पिछले दो साल से अंधेरे में हैं, किंतु इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




