हाथियों ने एक को कुचला, सात घरों को ध्वस्त किया

बानो (सिमडेगा) : बानो प्रखंड के पांगुर व बिंतुका में जंगली हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचाया. हाथियों ने एक युवक को कुचल दिया. साथ ही हाथियों नें सात घरों को ध्वस्त कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि हाथियों का झुंड पांगुर व वितुंका गांव पहुंचा […]
बानो (सिमडेगा) : बानो प्रखंड के पांगुर व बिंतुका में जंगली हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचाया. हाथियों ने एक युवक को कुचल दिया. साथ ही हाथियों नें सात घरों को ध्वस्त कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि हाथियों का झुंड पांगुर व वितुंका गांव पहुंचा तथा सात घर ध्वस्त कर दिये. घटना में पांगुर निवासी जलेश्वर महतो को हाथियों ने मार डाला.
हाथियों का झुंड रात्रि लगभग नौ बजे पांगुर गांव पहुंचा. यहां पर रुपु सिंह के घर को ध्वस्त कर दिया तथा घर में रखे धान को खा गये. रुपु सिंह का परिवार जान बचा कर भागने में सफल रहा. इसके बाद हाथियों ने बारी-बारी से नगदु सिंह, चैतु लोहरा, सुखु सिंह, मनकु महतो व बिंतुका के पंचायत समिति सदस्य मंगरा लुगून के घर को भी ध्वस्त कर दिया.
साथ ही घरों में रखे धान को भी खा गये. घटना से ज्यादा नुकसान नगदु सिंह, मनकु सिंह, रुपु सिंह व बिंतुका निवासी मंगरा लुगुन का हुआ. मंगरा लुगून का कहना है कि उसके घर में जितने भी धान रखे थे, हाथी खा गये. उनके समक्ष अब भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इधर विंतुका मुखिया व कर्मचारी हरिशंकर बड़ाइक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. मृतक के परिजनों को वनपाल रामकुमार, वनरक्षी अशोक कांत झा, उमेश प्रसाद सिंह व कर्णदेव सिंह ने तत्काल सहायता राशि के रुप में 10 हजार रुपया दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




