असुंता की आज होगी शादी

Updated at : 28 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
असुंता की आज होगी शादी

दूसरी पारी. झारखंड के दो अन्य खिलाड़ी बंधेंगे परिणय सूत्र मेंसंवाददाता, सिमडेगाभारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सह झारखंड हॉकी चयन समिति के सदस्य असुंता लकड़ा सहित तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 29 दिसंबर को परिणय सूत्र में बंध जायेंगी. असुंता लकड़ा का विवाह उनके पैतृक गांव नोनगढ़ा टैंसेर स्थित संत जोसेफ चर्च में बोलबा पीडि़यापोस […]

विज्ञापन

दूसरी पारी. झारखंड के दो अन्य खिलाड़ी बंधेंगे परिणय सूत्र मेंसंवाददाता, सिमडेगाभारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सह झारखंड हॉकी चयन समिति के सदस्य असुंता लकड़ा सहित तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 29 दिसंबर को परिणय सूत्र में बंध जायेंगी. असुंता लकड़ा का विवाह उनके पैतृक गांव नोनगढ़ा टैंसेर स्थित संत जोसेफ चर्च में बोलबा पीडि़यापोस निवासी जयंत केरकेट्टा के साथ होगा. वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी प्रीति सुनीला किड़ो का विवाह राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सेवई निवासी इनोसेंट कुल्लू के साथ रेंगारीह स्थित चर्च में होगा. उल्लेखनीय है कि असुंता लकड़ा वर्ष 2012 में भारतीय टीम का कप्तान बनी थी. उनके नेतृत्व में मलेशिया में हुए हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने सफलता हासिल की थी. उक्त टीम में प्रीति सुनीला किड़ो ने भी प्रतिनिधित्व किया था. असुंता लकड़ा ओलिंपिक क्वालीफाई मैच में भी भारतीय टीम का कप्तान रह चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola