सिमडेगा में कड़ाके की ठंड, प्रशासन उदासीन

सिमडेगा: जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है.किंतु जिला प्रशासन पूरी तरह से उदासीन है. जिले में पारा न्यूनतम छह डिग्री पर पहुंच गया है. शनिवार को सुबह में और अधिक ठंड महसूस की गयी. अहले सुबह आसमान में कोहरे छाये रहे. दिन भर शीतलहर चलती रही. ठंड को देखते हुए जिला […]
सिमडेगा: जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है.किंतु जिला प्रशासन पूरी तरह से उदासीन है. जिले में पारा न्यूनतम छह डिग्री पर पहुंच गया है. शनिवार को सुबह में और अधिक ठंड महसूस की गयी. अहले सुबह आसमान में कोहरे छाये रहे.
दिन भर शीतलहर चलती रही. ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अब तक किसी प्रकार के राहत संबंधित कार्य नहीं किये गये है. प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है.
कंबल का वितरण भी नहीं किया गया है. जबकि अन्य जिलों प्रशासन द्वारा कंबलों का वितरण किया जा रहा है. ठंड के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा हर वर्ष शहरी क्षेत्र में पांच स्थलों पर अलावा की व्यवस्था की जाती थी. किंतु ठंड अत्याधिक बढ़ जाने के बावजूद प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं करायी गयी. ठंड से विशेष कर मजदूर वर्ग के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. मजदूर वर्ग के लोग अहले सुबह रोजगार की तलाश में शहर में निकलते है. सूरज निकलने के बाद ही मजदूरों को थोड़ी राहत मिलती है. इधर नागरिकों ने ठंड को देखते हुए प्रशासन से तत्काल अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




