दो मॉडल का चयन किया गया

Updated at : 27 Dec 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
दो मॉडल का चयन किया गया

इको फ्रेंडली कार बना आकर्षण का केंद्र 27एसआइएम:10-मॉडल के साथ विद्यार्थीसिमडेगा. रांची में बिड़ला औद्योगिक व प्रौद्योगिकी संग्रहालय कोलकाता द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के दो मॉडल का चयन किया गया. इसमें सेंट मेरिज स्कूल के प्रतिभागी विश्वनाथ सिंह द्वारा विज्ञान व गणित में युगांतकारी ऐतिहासिक घटना पर आधारित मॉडल व सेंटर […]

विज्ञापन

इको फ्रेंडली कार बना आकर्षण का केंद्र 27एसआइएम:10-मॉडल के साथ विद्यार्थीसिमडेगा. रांची में बिड़ला औद्योगिक व प्रौद्योगिकी संग्रहालय कोलकाता द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के दो मॉडल का चयन किया गया. इसमें सेंट मेरिज स्कूल के प्रतिभागी विश्वनाथ सिंह द्वारा विज्ञान व गणित में युगांतकारी ऐतिहासिक घटना पर आधारित मॉडल व सेंटर मेरिज स्कूल के ही अश्विनी कुमार बेसरा द्वारा बनाया गया इको फ्रेंडली कार का मॉडल शामिल हैं. उक्त दोनों प्रतिभागी अब कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे. राज्य से कुल 24 मॉडल का चयन किया गया है. जिसमें दो मॉडल सेंटर मेरिज स्कूल के हैं. रांची में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन सह मेला में जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा वहां पहंुची तथा प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया. दोनों मॉडल के मार्ग दर्शक शिक्षक राज आनंद सिन्हा एवं कार्यक्रम प्रभारी विनय नंद ने प्रतिभागियों को बधाई दी है. राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अश्विनी कुमार बेसरा द्वारा बनाया गया इको फ्रेंडली कार आकर्षण का केंद्र बना रहा. उक्त कार की खास विशेषता है कि वह हवा से चलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola