शिवरात्रि महोत्सव मनाने का निर्णय

केरसई(सिमडेगा). केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी शिव मंदिरधाम परिसर में शिवरात्रि को लेकर मंदिर समिति की बैठक मानकी लाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिवरात्रि कार्यक्रम पर चर्चा किया गया. शिवरात्रि महोत्सव सह धार्मिक मेला का आयोजन 16 फरवरी से 18 फरवरी तक करने का निर्णय लिया गया. साथ ही युवा संघ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम […]
केरसई(सिमडेगा). केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी शिव मंदिरधाम परिसर में शिवरात्रि को लेकर मंदिर समिति की बैठक मानकी लाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिवरात्रि कार्यक्रम पर चर्चा किया गया. शिवरात्रि महोत्सव सह धार्मिक मेला का आयोजन 16 फरवरी से 18 फरवरी तक करने का निर्णय लिया गया. साथ ही युवा संघ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा. अगली बैठक आठ जनवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में वासुदेव साव, देवनारायण बेहरी, नीलम मांझी, कैलाश मेहर, संजय सिंधया, दुर्गा प्रसाद केसरी, वीरेंद्र सिंध्या, शिवचंद्र अग्रवाल, वैजनाथ केसरी, बाबुल केसरी, शंकर प्रसाद, विजय भूषण साय, आदित्य प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




