पीएलएफआइ का सहयोगी गिरफ्तार

Updated at : 24 Dec 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
पीएलएफआइ का सहयोगी गिरफ्तार

कोलेबिरा: कोलेबिरा पुलिस ने पीएलएफआइ के एक सहयोगी पटियाटोली निवासी धनेश बड़ाइक पिता कंचन बड़ाइक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि बरसलोया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाताटांड़ के पारा शिक्षक मनोज कुमार की अपहरण के बाद हत्या 26 नवंबर को गोली मार कर की […]

विज्ञापन

कोलेबिरा: कोलेबिरा पुलिस ने पीएलएफआइ के एक सहयोगी पटियाटोली निवासी धनेश बड़ाइक पिता कंचन बड़ाइक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इस संबंध में थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि बरसलोया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाताटांड़ के पारा शिक्षक मनोज कुमार की अपहरण के बाद हत्या 26 नवंबर को गोली मार कर की गयी थी.

उक्त घटना को पीएलएफआइ कमांडर बारूद गोप के दस्ता ने अंजाम दिया था. उक्त घटना मे धनेश बड़ाइक ने रेकी का काम किया था और मनोज की गतिविधियों के बारे मे पीएलएफआइ उग्रवादियों को खबर दे रहा था. घटना के दिन भी वह बारूद गोप के संपर्क में था. घटना के बाद कोलेबिरा पुलिस लगातार गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही थी. अंतत: उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola