प्रेमी युगल ने थाने में शादी रचायी

फोटो फाइल:17एसआइएम:10-शादी रचाते प्रेमी युगलसिमडेगा. सिमडेगा महिला थाना में एक प्रेमी युगल में शादी रचायी. थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित वासुदेव गौतम ने विवाह संपन्न कराया. मौके पर युवक-युवती के परिजन उपस्थित थे. जानकारी के मुताबिक कोलेबिरा कोंडेकेरा निवासी राजेश उर्फ चोठु व सांयपुर खिजरी निवासी निरो कुमारी के बीच पिछले तीन […]
फोटो फाइल:17एसआइएम:10-शादी रचाते प्रेमी युगलसिमडेगा. सिमडेगा महिला थाना में एक प्रेमी युगल में शादी रचायी. थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित वासुदेव गौतम ने विवाह संपन्न कराया. मौके पर युवक-युवती के परिजन उपस्थित थे. जानकारी के मुताबिक कोलेबिरा कोंडेकेरा निवासी राजेश उर्फ चोठु व सांयपुर खिजरी निवासी निरो कुमारी के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच युवती गर्भवती हो गयी. शादी के लिये दबाव बनाने युवक द्वारा इनकार किया जा रहा था. विवश होकर युवती ने महिला थाना में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया. मामले दर्ज होते ही महिला थाना प्रभारी आरके कुजूर ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को थाना बुलाया. दोनों पक्षों के राजी होने पर विवाह संपन्न कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




