जलडेगा व केरसई में निकली शोभायात्रा

Updated at : 23 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
जलडेगा व केरसई में निकली शोभायात्रा

जलडेगा/केरसई. जलडेगा व केरसई में ख्रीस्त राजा पर्व मनाया गया. जलडेगा प्रखंड के आरसी चर्च गांगूटोली में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. मिस्सा अनुष्ठान पल्ली पुरोहित फादर स्टीफन मिंज व सहायक पल्ली पुरोहित फादर फेलिक सुमन लकड़ा ने संपन्न कराया. मौके पर शोभायात्रा निकाली गयी. इसकी शुरुआत चर्च परिसर से की गयी. जो […]

विज्ञापन

जलडेगा/केरसई. जलडेगा व केरसई में ख्रीस्त राजा पर्व मनाया गया. जलडेगा प्रखंड के आरसी चर्च गांगूटोली में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. मिस्सा अनुष्ठान पल्ली पुरोहित फादर स्टीफन मिंज व सहायक पल्ली पुरोहित फादर फेलिक सुमन लकड़ा ने संपन्न कराया. मौके पर शोभायात्रा निकाली गयी. इसकी शुरुआत चर्च परिसर से की गयी. जो गांगूटोली मुख्य पथ होते हुए बालिका मध्य विद्यालय तक जाकर वापस पुन: चर्च परिसर में लौट आयी. शोभायात्रा में शामिल विश्वासी ढोल नगाड़े व भजन गीत गाते हुए आगे बढ़ रहे थे. शोभा यात्रा में शामिल लोग ख्रीस्त राजा की जयकारा लगा रहे थे. मौके पर फेलिक सुरीन, प्रफ्फुल केरकेट्टा, आलेख कंडुलना, सुमीर कंडुलना के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इधर केरसई के आरसी चर्च ढिंगुरपानी में ख्रीस्त राजा का पर्व आस्था के साथ मनाया गया. यहां पर मिस्सा अनुष्ठान फादर रंजीत बरवा ने संपन्न कराया. शोभा यात्रा भी निकाली गयी. इस अवसर पर फादर फेलिक्स कुजूर, सिस्टर डेलफी, सिस्टर विनिता, सिस्टर पौना, प्रचारक पीटर बरला, जोन किंडो, सुनील खाखा, सिलवेस्तर कुजूर, याकूब तिर्की, पौलुस कुल्लू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola