असंुता लकड़ा ने निर्माणाधीन एस्ट्रोटर्फ का जायजा लिया

सिमडेगा : भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं भारतीय हॉकी टीम के चयनकर्ता असुंता लकड़ा एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा ने एसएस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में बन रहे एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने निर्माण कार्य में लगे लोगों से आवश्यक जानकारियां ली. इस दौरान निर्माण कार्य […]
सिमडेगा : भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं भारतीय हॉकी टीम के चयनकर्ता असुंता लकड़ा एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा ने एसएस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में बन रहे एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने निर्माण कार्य में लगे लोगों से आवश्यक जानकारियां ली. इस दौरान निर्माण कार्य से लोगों को निर्माण से संबंधित आवश्यक सलाह भी दिये. उन्होंने स्टेडियम निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा. उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो जाता है कि तीन जनवरी को जयपाल सिंह मुंडा जयंती पर राज्य स्तरीय खेल का आयोजन किया जायेगा. साथ ही नेशनल हॉकी प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जायेगा. मौके पर जिला हॉकी संघ के महासचिव मनोज कोनबेगी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




