छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप

Updated at : 21 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप

सिमडेगा : जिला प्रशासन द्वारा गुटखा, तंबाकू आदि के बिक्री के खिलाफ की गयी छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप है. गुरुवार को एसडीओ ने कई दुकानों में छापामारी कर दुकानों में रखे गुटखा को जब्त कर लिया था. किंतु इधर दुकानदारों का कहना है कि छापामारी अभियान चलाने से पहले प्रशासन को सूचना देकर चेतावनी […]

विज्ञापन

सिमडेगा : जिला प्रशासन द्वारा गुटखा, तंबाकू आदि के बिक्री के खिलाफ की गयी छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप है. गुरुवार को एसडीओ ने कई दुकानों में छापामारी कर दुकानों में रखे गुटखा को जब्त कर लिया था. किंतु इधर दुकानदारों का कहना है कि छापामारी अभियान चलाने से पहले प्रशासन को सूचना देकर चेतावनी दिया जाना था. दुकानदार इस बात से भी असमंजस में भी हैं कि किस प्रकार के गुटखा पर प्रतिबंध है.

दुकानदारों ने बताया कि छापामारी के दौरान मीठे पान मसाले को भी जब्त कर लिया गया है. दुकानदारों ने बताया कि तंबाकू युक्त गुटखा पर प्रतिबंध लगने के बाद तंबाकुयुक्त गुटखे की बिक्री पूर्व से ही बंद है. वर्तमान में सादा गुटखा की बिक्री की जा रही है. किंतु इसके बावजूद भी छापामारी के दौरान सादा गुटखों को भी जब्त कर लिया गया.

इससे दुकानदार परेशान व हैरान हैं. विशेष रूप से छोटे दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है. उनके रोजी रोटी पर मार पड़ रहा है. दुकानदार जानना चाहते हैं कि सरकार ने किस प्रकार के गुटखे पर प्रतिबंध लगाया है. दुकानदारों में सिगरेट, बीड़ी व खैनी की बिक्री को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola