::कांग्रेस ही राज्य का विकास करेगी: बेंजामिन

कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उदघाटनसिमडेगा. शहरी क्षेत्र के महावीर चौक के निकट कांग्रेस पार्टी चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया गया. पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला ने कार्यालय का उदघाटन फीता काट कर किया. जिला प्रवक्ता समी आलम, हाजी शहाबुद्दीन, मतियस कुल्लू, अनूप लकड़ा, निर्मल बरला, कल्याण बाड़ा, इमानुएल सोरेंग, अजय मेहर, नीलम राकेश मिंज […]
कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उदघाटनसिमडेगा. शहरी क्षेत्र के महावीर चौक के निकट कांग्रेस पार्टी चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया गया. पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला ने कार्यालय का उदघाटन फीता काट कर किया. जिला प्रवक्ता समी आलम, हाजी शहाबुद्दीन, मतियस कुल्लू, अनूप लकड़ा, निर्मल बरला, कल्याण बाड़ा, इमानुएल सोरेंग, अजय मेहर, नीलम राकेश मिंज आदि उपस्थित थे.इधर पार्टी प्रत्याशी बंेजामिन लकड़ा ने पाकरटांड़ प्रखंड के बिंधाइनटोली, बिरकेरा, बालेसेरा आदि गांव का दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने ग्रामीणों से जन संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट कर भारी मतों से विजयी बनाने का लोगांे से आग्रह किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही राज्य का विकास कर सकती है. क्षेत्रीय पार्टी के झांसे में नहीं आयें. भाजपा आदिवासियों का शोषण करने वाली पार्टी है इससे दूर रहें. उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धियों की भी जानकारी ग्रामीणों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




