स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Updated at : 21 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सिमडेगा. सेवई व कोचेडेगा में नव भारत जागृति केंद्र के तत्वावधान में समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान ग्राम का मानचित्र बना कर ग्राम पाये जानेवाले विभिन्न संसाधनों को चित्रों के माध्यम से समझाया गया. चित्रों के माध्यम से स्वच्छता की भी जानकारी दी […]

विज्ञापन

सिमडेगा. सेवई व कोचेडेगा में नव भारत जागृति केंद्र के तत्वावधान में समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान ग्राम का मानचित्र बना कर ग्राम पाये जानेवाले विभिन्न संसाधनों को चित्रों के माध्यम से समझाया गया. चित्रों के माध्यम से स्वच्छता की भी जानकारी दी गयी. जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से मिलने वाले शौचालय की योजना के बारे में भी बताया गया. मौके पर मुखिया अनिता मांझी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी मृत्युंजय चंद्रा, कार्यक्रम प्रबंधक संजय कुमार सिंह, अभय कुमार, राजमणि भाष्कर, अरुण कुमार भगत, राजेंद्र नायक, अशोक राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola