जलडेगा व बोलबा में पीएलएफआइ सक्रिय

Updated at : 21 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
जलडेगा व बोलबा में पीएलएफआइ सक्रिय

सिमडेगा : विधानसभा चुनावको प्रभावित करने के लिए क्षेत्र में पीएलएफआइ की सक्रियता बढ़ गयी है. सूत्रों के अनुसार कोलेबिरा विधानसभा के जलडेगा, बोलबा थाना क्षेत्रों में पीएलएफआइ की सक्रियता बढ़ गयी है. संगठन द्वारा कई स्थलों पर बैठक की गयी. बैठक में ग्रामीणों को भी शामिल किया जा रहा है. जलडेगा थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

सिमडेगा : विधानसभा चुनावको प्रभावित करने के लिए क्षेत्र में पीएलएफआइ की सक्रियता बढ़ गयी है. सूत्रों के अनुसार कोलेबिरा विधानसभा के जलडेगा, बोलबा थाना क्षेत्रों में पीएलएफआइ की सक्रियता बढ़ गयी है. संगठन द्वारा कई स्थलों पर बैठक की गयी. बैठक में ग्रामीणों को भी शामिल किया जा रहा है.

जलडेगा थाना क्षेत्र के मुख्य रूप से टाटी, टोनिया, पैतानों, ओड़गा क्षेत्र में संगठन के लोग काफी सक्रिय है. इसी प्रकार बोलबा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर भी पीएलएफआइ की गतिविधि बढ़ गयी है. पीएलएफआइ की क्षेत्र में सक्रियता विभिन्न राजनीतिक दलों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola