पार्टी से निष्कासन के लिए अनुशंसा की

सिमडेगा : झारखंड मुक्ति मोरचा की बैठक मंगलवार को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किशोर डांग ने की. बैठक में जिला सचिव शफीक खान द्वारा पार्टी विरोधी कार्य करने पर चर्चा की गयी. कहा गया कि शफीक खान कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते तथा उन्हें पार्टी से निकालने की धमकी भी देते हैं. बैठक में […]
सिमडेगा : झारखंड मुक्ति मोरचा की बैठक मंगलवार को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किशोर डांग ने की. बैठक में जिला सचिव शफीक खान द्वारा पार्टी विरोधी कार्य करने पर चर्चा की गयी. कहा गया कि शफीक खान कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते तथा उन्हें पार्टी से निकालने की धमकी भी देते हैं.
बैठक में उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय लेते हुए इसकी अनुशंसा पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से की गयी. बैठक में मुख्य रूप से बसंत कुमार लोंगा, सेतेंग सामुएल टोपनो, मो शाहिद, मो शाकिर, नारायण मांझी, आलोक बागे, संजीव डांग, विनोद तिर्की, नीरज लोहरा, मो इरशाद, मो मिन्हाजउद्दीन, प्रदीप कुल्लू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




