रोजगार मेले में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़

Updated at : 19 Oct 2019 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार मेले में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़

ठेठईटांगर : प्रखंड मैदान में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग जिला नियोजनालय के तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने मेले का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि आज प्रतियोगिता का समय है. किसी भी क्षेत्र में रोजगार पाने के लिए कठिन परिश्रम करने की जरूरत है. परिश्रम से […]

विज्ञापन

ठेठईटांगर : प्रखंड मैदान में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग जिला नियोजनालय के तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने मेले का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि आज प्रतियोगिता का समय है. किसी भी क्षेत्र में रोजगार पाने के लिए कठिन परिश्रम करने की जरूरत है.

परिश्रम से ही आप आगे चल कर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकते हैं. इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने रोजगार मेला में आकर आवेदन दिया. मेला में सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, प्रधानमंत्री कौशल केंद्र, एसपरा, जी फोर एस प्राइवेट लिमिटेड, कल्याण विभाग, भारतीय जीवन बीमा निगम, कल्याण गुरुकुल, प्के अलावा अन्य विभाग एवं निजी संस्था की ओर से स्टॉल लगाये गये थे.

रोजगार मेला को सफल बनाने में जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मक्सीमा लकड़ा, जिला कौशल समन्वयक धर्मेश कुमार, सुरेंद्र रजक, अमृत लुगून, गणेश कुमार, हेमंत कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, इभा टेटे, अशोक महतो, रुथ किस्पोटा, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, ए आर पासवान, गणेश यादव, दिवेश कुमार सिंह, राजीव रंजन, अभय, संगीता कुजूर, उर्मिला कुमारी, श्वेता कुजूर, महिपाल सिंह, अमृत केरकेट्टा, दीपक टोपनो, अरुण कुमार के अलावा अन्य की भूमिका सराहनीय रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola