सिमडेगा : बानो के हुरदा में मवेशी लदा दो ट्रक जब्त, 67 मवेशी बरामद, 14 तस्कर गिरफ्तार

रविकांत साहू, सिमडेगा बानो प्रखंड के गिरदा ओपी क्षेत्र के जोरपोंडा के पास गिरदा पुलिस ने छापामारी कर मवेशी से लगा दो ट्रक जब्त किया है. वहीं पुलिस ने दो ट्रक सहित मवेशी तस्करों का एक स्कॉर्पियो भी जब्त किया है. पुलिस ने मवेशी तस्करी के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार […]
रविकांत साहू, सिमडेगा
बानो प्रखंड के गिरदा ओपी क्षेत्र के जोरपोंडा के पास गिरदा पुलिस ने छापामारी कर मवेशी से लगा दो ट्रक जब्त किया है. वहीं पुलिस ने दो ट्रक सहित मवेशी तस्करों का एक स्कॉर्पियो भी जब्त किया है. पुलिस ने मवेशी तस्करी के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार लोगों में जबीउल्ला मियां, मोहम्मद नईम, मोहम्मद फारुख, मोहम्मद आसिफ, राकेश मांझी, छोटू नायक, कमलेश यादव, सोनू तुरी, बसंत तुरी, छोटेलाल, निशांत कछुआ, मोहम्मद निजामुद्दीन खान, एनुल अंसारी, हुसैन अंसारी शामिल हैं.
घटना में 21 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गिरता पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जोरपोंडा मोड़ के पास ट्रक में अवैध रूप से मवेशी तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. इसी की सूचना पर पुलिस ने दो ट्रक जेएच 01बीके 0794 और जेएच 01सीसी 7608 ट्रक को रुकवाया. जिसमें क्रमश 36 और 31 गोवंशीय पशु लदे थे. पुलिस ने दोनों ट्रक को जब्त कर लिया.
वहीं, स्कॉर्पियो में जा रहे मवेशी तस्करों को भी पकड़ लिया गया. स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया. अभियान में थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार व एएसआई ईश्वर पांडे के अलावा जिला पुलिस शामिल थे. बानो थाना में कांड संख्या 43/19 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मवेशी तस्कर मवेशियों को ओडिसा खटखुरबाहर से जलडंडा ले जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




