बानो और कनारोवां रेलवे स्टेशन के बीच अंडरपास निर्माण की मांग
बानो और कनारोवां रेलवे स्टेशन के बीच अंडरपास निर्माण की मांग
बानो. कनारोवां पंचायत की मुखिया मिंसी लीना तिर्की ने रांची रेल मंडल के डीआरएम को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप कर बानो-कनाओवां रेलवे स्टेशन के बीच अंडरपास निर्माण की मांग की है. ज्ञापन में बताया गया है कि बानो और कनारोवां स्टेशन के बीच स्थित पोल संख्या 522/3-5 एवं 524/1-2 के समीप अंडरपास का निर्माण अत्यंत आवश्यक है. कनारोवां पंचायत के जराकेल, पहानटोली, कोयलाबेड़ा समेत आसपास के गांवों के लोगों को प्रतिदिन रेलवे लाइन पार करना पड़ता है, लेकिन वहां सुरक्षित आवागमन की कोई व्यवस्था नहीं है. इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कहा गया है कि रेलवे लाइन पार करने के दौरान कई बार हादसे हो चुके हैं. इसके अलावा मवेशियों के ट्रेन की चपेट में आने की घटनाएं भी होती रहती हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्राथमिक विद्यालय कोयलाबेड़ा के विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने के लिए रेलवे लाइन पार करना पड़ता है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में लगातार चिंता बनी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









