एंबुलेंस और शव वाहन सेवा के लिए संपर्क नंबर जारी

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 13 Jun 2026 9:45 PM

विज्ञापन

एंबुलेंस और शव वाहन सेवा के लिए संपर्क नंबर जारी

विज्ञापन

बानो. प्रभारी स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार ने बताया कि बानो प्रखंड को प्राप्त तीन एंबुलेंस एवं एक शव वाहन का संपर्क नंबर जारी कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण सामान्य अथवा आपातकालीन स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर एंबुलेंस सेवा का लाभ उठा सकते हैं.बताया गाय कि एक एंबुलेंस बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध है. जिसके लिए प्रभारी स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन के मोबाइल नंबर 8271951635 पर संपर्क किया जा सकता है. दूसरा एंबुलेंस आरसी चर्च जितुटोली में उपलब्ध है. इसके चालक सुतुगन सुरीन का मोबाइल नंबर 9661508542, सिम्हातु मुखिया लोरेंस बागे का नंबर 9304335362 तथा फादर अरविंद खाखा के नंबर 7061638782 पर संपर्क किया जा सकता है. तीसरा एंबुलेंस पीएचसी हुरदा में उपलब्ध है. इसके चालक विजय लुगुन के मोबाइल नंबर 6281237295, एमपीडब्ल्यू पौल मिंज के नंबर 9608325220 तथा श्याम नारायण बड़ाइक के मोबाइल नंबर 7008600741 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा शव वाहन बानो थाना में उपलब्ध रहेगा. इसके लिए मोबाइल नंबर 9431706236 पर संपर्क किया जा सकता है. डॉ मनोरंजन कुमार ने कहा कि ग्रामीण किसी भी सामान्य या आपातकालीन स्थिति में दिये गये संपर्क नंबरों पर संपर्क कर एंबुलेंस सेवा प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola