मुआवजा राशि हड़पने और जातिसूचक टिप्पणी के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते एसडीपीओ धर्मदेव पासवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा में 6.50 लाख रुपये की मुआवजा राशि हड़पने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोपी मनोज भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

सिमडेगा: मुआवजा राशि हड़पने, धोखाधड़ी करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, सिमडेगा थाना कांड संख्या 40/2025 के तहत यह मामला अलसंगा महकुडेरा निवासी प्रकाश केरकेट्टा के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया था.

विज्ञापन

आरोप है कि बोलबा थाना क्षेत्र के बोलबा निवासी मनोज भगत ने वादी की 6.50 लाख रुपये की मुआवजा राशि हड़प ली. जब पीड़ित ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनका अपमान किया.

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज भगत (करीब 40 वर्ष), पिता स्व. मनोहर भगत, निवासी बोलबा, थाना बोलबा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola