बेटे की पिटाई से घायल पिता की इलाज के दौरान में मौत

Updated:
विज्ञापन
बेटे की पिटाई से घायल पिता की इलाज के क्रम में मौत

ठेठईटांगर में बेटे द्वारा बांस के डंडे से की गई पिटाई के बाद घायल पिता की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

ठेठईटांगर (सिमडेगा): ठेठईटांगर प्रखंड के रेंगारिह थाना क्षेत्र में बेटे की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक, रेंगारिह थाना क्षेत्र स्थित चिड़राटोली के रहने वाले मिखाएल मिंज ( 52 वर्ष) बेटी के साथ अपने खेत से काम करने के बाद घर लौटे थे इस बीच बेटा एक्शन मिंज भी घर पहुंचा और इसके बाद बहन से उसकी खाना मांगने को लेकर बहस होने लगी. इसपर पिता मिखाएल मिज बेटी के बीच-बचाव लगा. इसी बीच आकर एक्शन मिंज घर में रखे बांस के डंडे से पिता को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

इस दौरान मिखाएल घायल हो गए उनके शरीर में अंदरुनी चोट आई और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद शनिवार को एम्बुलेंस के माध्यम से उसे सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार (27 जुलाई) को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मामले की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola