स्कॉच अवार्ड 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा सिमडेगा हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम

सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रमाण पत्र | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा. यह उपलब्धि जिले की सांस्कृतिक विरासत के लिए गर्व का विषय है.
सिमडेगा: जिला प्रशासन के लिए गर्व की बात है कि सिमडेगा हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम का चयन प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2026 के सेमीफाइनल के लिए हुआ है. स्कॉच ग्रुप के अध्यक्ष समीर कोच्छार द्वारा जारी प्रमाण-पत्र में इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सेमीफाइनल के लिए सफल घोषित किया गया है.
सिमडेगा हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जनजातीय विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है. संग्रहालय स्थानीय इतिहास, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है.
जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि को जिले के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया है. प्रशासन के अनुसार, इस सम्मान से न केवल सिमडेगा बल्कि पूरे झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है. साथ ही भविष्य में भी जिले की सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










