सिमडेगा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : अज्ञात अपराधियों ने शहरी क्षेत्र के सलडेगा निवासी 33 वर्षीय नितिन किशोर पाठक की दिनदहाड़े सिर में गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सलडेगा निवासी नितिन पाठक प्रतिदिन की तरह आज भी घर से दूकान के लिए निकले थे. बस स्टैंड […]
।। रविकांत साहू ।।
सिमडेगा : अज्ञात अपराधियों ने शहरी क्षेत्र के सलडेगा निवासी 33 वर्षीय नितिन किशोर पाठक की दिनदहाड़े सिर में गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सलडेगा निवासी नितिन पाठक प्रतिदिन की तरह आज भी घर से दूकान के लिए निकले थे. बस स्टैंड के पास कहीं से उनको फोन आया.
नितिन पाठक ने दूकान के स्टॉफ विकास को दुकान की चावी देकर झुलन सिंह चौंक की ओर चले गये. जहां से एक सादे रंग की कार में सवार हो कर सभी लोग पाकरटांड़ की ओर निकल गये.
पाकरटांड़ नानेसेरा मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने नितिन पाठक की गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधियों ने शव को धान के खेत में फेंक दिया. घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही सिमडेगा थाना प्रभारी व पाकरटांड थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया.
शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में शव के पहुंचते ही लोग काफी संख्या में पहुंचने लगे. एसडीपीओ राजकिशोर ने बताया कि घटना को चार लोगों ने मिल कर अंजाम दिया है. घटना के पीछे आपसी विवाद बताया गया है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तार के लिए प्रयास तेज कर दी है. कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने एसडीपीओ राजकिशोर से अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की. नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकार साहू ने भी घटना पर चिंता प्रकट करते हुए तत्काल अपराधियों की गिरफ्तार की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




