भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें पर्व : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन
भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें पर्व : एसडीपीओ

सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन

सिमडेगा. सदर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने की. बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, ईदगाह कमेटी, रजा अंजुमन के सदस्य व विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित थे. बैठक में ईदगाह कमेटी और रजा अंजुमन के पदाधिकारियों ने बताया कि बकरीद का पर्व 28 मई को मनाया जायेगा. इस दौरान जिले के विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की जायेगी. ईदगाह में सुबह 7.15 बजे, जामा मस्जिद में 6.30 बजे, गरीब नवाज मस्जिद आजाद बस्ती में 6.45 बजे, गौसिया मस्जिद खैरन टोली में सात बजे तथा रजा मस्जिद इस्लामपुर में सुबह आठ बजे नमाज अदा होगी. प्रशासन ने बताया कि नमाज के दौरान भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुबह छह बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े वाहनों का परिचालन अस्थायी रूप से बाधित रहेगा. ट्रैफिक नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारा, त्याग एवं सौहार्द का पर्व है. सभी लोग शांति व अनुशासन के साथ पर्व मनायें. उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद ने कहा कि प्रशासन पर्व को लेकर पूरी तरह तैयार है. साफ-सफाई, पेयजल एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा लगातार गश्ती अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. बैठक में नप उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सेंट्रल अंजुमन के सदर मो ग्यास, सतीश सिंह, अनूप मित्तल, हरिश्चंद्र भगत, मनोज जैन, राजेश सिंह, हाजी जावेद, अजीमुल्लाह अंसारी, मो रुस्तम, कलाम, मनोज अग्रवाल व रामजी यादव आदि मौजूद थे. बैठक से पूर्व नव पदस्थापित एसडीपीओ धर्मदेव पासवान का सदर थाना प्रभारी ने बुके देकर स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola