घरों को क्षतिग्रस्त कर अनाज चट िकये हाथी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2019 2:08 AM
बानो : बानो प्रखंड के साहूबेड़ा में हाथियों के झुंड ने दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे अनाज भी खा गये. हाथियों ने केले की फसल को भी बर्बाद कर दिया. जानकारी के मुताबिक, रविवार रात लगभग 12 बजे हाथियों का झुंड साहूबेड़ा कडरूकोना गांव में प्रवेश कर गया. झुंड में […]
बानो : बानो प्रखंड के साहूबेड़ा में हाथियों के झुंड ने दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे अनाज भी खा गये. हाथियों ने केले की फसल को भी बर्बाद कर दिया. जानकारी के मुताबिक, रविवार रात लगभग 12 बजे हाथियों का झुंड साहूबेड़ा कडरूकोना गांव में प्रवेश कर गया.
झुंड में 12-15 हाथी थे. गांव में प्रवेश करते ही हाथियों ने धोधो सिंह व जयप्रकाश सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे धान भी खा गये. इसी क्रम में हाथियों ने रितभंजन सिंह के केला की फसल को नष्ट कर दिया. हाथी अभी समीप के जंगल में डटे हैं. जानकारी मिलने पर रेंजर विनोद कुमार, वनपाल लोलस बाड़ा, अविनाश बीसी, सत्येंद्र गांव जाकर स्थिति का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










